सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

कविता - तिरंगा

हाल की पोस्ट

लघुकथा - खेल बनाम साहित्य

                                                 लघुकथा                         खेल बनाम साहित्य                      मुंबई का आपा-धापी भरा जीवन में भी किसी तरह लोग अपने लिए थोड़ा सा जीवन तो चुरा ही लेते हैं. कुमार टिपिकल मुंबईया के साथ- साथ एक प्रोफेशनल बैंकर भी है. लिखना उसका पॅसन है. उसकी रोजनिशा हमेशा की तरह शुरू हुई. वह अखबार का इंतजार कर रहा था. आज उसे किसी खास न्यूज का इंतजार था. अखबार मिलते ही पन्ने पलटते हुए सरसरी नजर से उस लंबी लिस्ट में उसने अपना नाम ढूँढ ही लिया. “ थँक्यू ग़ॉड ”  कहते हुए उसने अखबार चूम लिया. उसके खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा. उसके उपन्यास को राज्य साहित्य अकादमी का प्रथम पुरस्कार घोषित किया गया था. ...

बाल कहानी - रोबो और टोटो

  बाल कहानी               रोबो और टोटो                      हां तो मेरे प्यारे –प्यारे           सोनू, मोनू, राजू, दक्षा,           जल्दी से कान लगाओ,           शुरू हुई कहानी की कक्षा.     कछुआ और खरगोश की कहानी तो तुम लोग जानते हो. याद है ना ! वही भाई, जब दोनो में रेस लगती है, और कछुआ रेस जीत जाता है .खरगोश की हार और कछुए के जीत की वजह भी हम जानते हैं. ओवर कॉन्फिडेंस ( अति आत्मविश्वास) के चलते खरगोश रास्ते में सो जाता है, और कछुआ उसे सोता देख चुपके से आगे बढ़ जाता है. कछुआ रेस जीत जाता है, और खरगोश हार जाता है. इस कथा का सार हम जानते हैं “ स्लो एंड स्टेडी विन दि रेस. ” ( धीमा पर सातत्यवाला ही जीतता है. )    तो मित्रों अपनी कहानी की अगली कड़ी यहीं से शुरू होती है...

कविता - कुर्सियां

कुर्सियां ऊंची कुर्सियां, घूमनेवाली कुर्सियां बता रही हैं नाम पदनाम कुर्सियां जितनी ऊंची कुर्सी जिसकी ओहदा उनता शानदार ऊंची कुर्सियां, घूमनेवाली कुर्सियां...... छोटे लोग, छोटी कुर्सी बड़े लोग, बड़ी कुर्सी ऊंचे लोग ऊंची कुर्सी सड़े लोग, सड़ी कुर्सी फटेहालों के लिए फटेहाल कुर्सियां ऊंची कुर्सियां, घूमनेवाली कुर्सियां..... मोल- भाव कर रहे हैं लोग देख रंग, रूप, नक़्श कुर्सी का छोटी कुर्सी, छोटा दाम बड़ी कुर्सी, बड़ा दाम जैसा ग्राहक वैसी पूड़ियां बांध रही ये बाजारू कुर्सियां ऊंची कुर्सियां, घूमनेवाली कुर्सियां..... बड़े अफसर झूल रहे कुर्सी पर नेता लोट रहे कुर्सी पर मंत्री सो रहे कुर्सी पर पीढ़ी दर पीढ़ी बपौती बनी कुर्सियां केबिनों की शान बढ़ा रही ये वजनदार कुर्सियां ऊंची कुर्सियां, घूमनेवाली कुर्सियां..... जन्म जन्मांतर को सार्थक कर रही कुर्सी त्रिवेणी पार करा रही कुर्सी धर्मस्थलों से फतवा जारी कर रही कुर्सी समाज में दहशत फैला रही कुर्सी इंसानी चेहरों के नकाब दिखा रही ये मज़हबी कुर्सियां ऊंची कुर्सियां, घूमनेवाली कुर्सियां..... ...